फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Job opportunities for youth

नालागढ़ और बद्दी की दो कंपनियों में भरे जाएंगे पद, साक्षात्कार 18 को

Sat, 13 Feb 2021 10:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ और बद्दी की दो कंपनियों में आईटीआई पास और अन्य अभ्यर्थियों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। साक्षात्कार के दौरान अभ्यर्थियों को कोविड के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

ये कंपनियां आईटीआई नादौन स्थित रैल में 18 फरवरी को साक्षात्कार का आयोजन करेंगी। पहली टेक्सटाइल कंपनी में 2014 से 2020 बैच तक की स्यूइंग टेक्नोलॉजी और एसओटी एंब्रॉयडरी ट्रेड में आईटीआई पास और आठवीं, दसवीं तथा बारहवीं पास महिला अभ्यर्थियों के पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी की उम्र 18 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। कंपनी चयनित अभ्यर्थी को 8500 रुपये मासिक मानदेय और हॉस्टल सुविधा देगी।
विज्ञापन

वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी इलेक्ट्रीशियन, तकनीशियन, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स और फिटर के 2013 से 2020 बैच तक के आईटीआई पास अभ्यर्थियों के पद भरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। कंपनी चयनित अभ्यर्थी को 10150 रुपये मासिक मानदेय देगी। इस कंपनी में ओवरटाइम का अलग मानदेय होगा। आईटीआई रैल के प्रधानाचार्य रणवीर परमार ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 18 फरवरी को आईटीआई में आकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी अपने समस्त दस्तावेजों और फोटो समेत साक्षात्कार में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed