{"_id":"6865879305ae9541fc054fe2","slug":"jewelery-worth-lakhs-of-rupees-hidden-in-the-kitchen-was-stolen-case-registered-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-160130-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रसोई घर में छिपाए लाखों रुपये के गहने हुए चोरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रसोई घर में छिपाए लाखों रुपये के गहने हुए चोरी, मामला दर्ज
Thu, 03 Jul 2025 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत लाखों रुपये के गहनों की चोरी का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित की ओर से जानकारों पर शक जाहिर किया गया है। पुलिस की ओर से जल्द ही जानकारों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।
मामले में गांव धौई दा पगां के रोहित कुमार की ओर से शिकायत दी गई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 29 जून को वह तथा उसकी पत्नी ड्यूटी पर घर से बाहर चले गए थे। शाम को जब घर पहुंचे तो रसोईघर में छिपाकर रखे सोने के गहने गायब थे। इनमें सात सोने की अंगूठियां, सोने की चेन, तीन जोड़ी टॉपस, सोने का मंगलसूत्र, एक किट्टी सैट और एक कड़ा शामिल है।
घर में गहनों की तलाश की गई, लेकिन कहीं भी गहने नहीं मिले हैं। इसके बाद चोरी की शिकायत पुलिस थाना में दी गई है। एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि चोरी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है। मामले में जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की ओर से जानकारों पर चोरी का शक जाहिर किया गया है। इन्हें पूछताछ के लिए जल्द बुलाया जाएगा।