{"_id":"628692fefa7aee7f2a46548c","slug":"jbt-trainees-will-learn-how-to-teach-children-online-hamirpur-hp-news-sml409392280","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबीटी प्रशिक्षु ऑनलाइन जानेंगे बच्चों को पढ़ाने के तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबीटी प्रशिक्षु ऑनलाइन जानेंगे बच्चों को पढ़ाने के तरीके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। निपुण भारत मिशन के तहत अब 976 जेबीटी प्रशिक्षुओं को स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने और उन्हें पढ़ाई में निपुण बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षुओं के लिए खंड स्तर पर ऑनलाइन कार्यशालाएं आयोजित होंगी। वर्तमान में जिले के 550 जेबीटी प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले चुके हैं। मिशन के अंतर्गत प्री-प्राइमरी कक्षा से लेकर तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाई में निपुण बनाने के लिए यह गतिविधियां करवाईं जा रही हैं।
नए सत्र में निपुण भारत मिशन को शिक्षण सामग्री से जोड़ा गया है। इससे वर्ष 2026 तक विद्यार्थियों की शिक्षा की नींव मजबूत होगी। वहीं, विभाग की ओर से जेबीटी शिक्षकों को स्कूलों में निपुण लक्ष्य चार्ट चिपकाने, लक्ष्य को समझने, कक्षा शुरू करने से पहले पाठ योजना बनाने, मैनुअल गतिविधियां, प्री प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को घर जैसा माहौल देने, पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा करने, बातचीत करके पढ़ाना आदि अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में एसएसए के जिला समन्वयक सुनील कुमार का कहना है कि जिले के 550 जेबीटी प्रशिक्षु प्रशिक्षण ले चुके हैं। शेष प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन कार्यशालाओं में प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षुओं को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है, ताकि निपुुण भारत मिशन के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।