फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jal Shakti Department is not taking interviews, youth disappointed

Hamirpur (Himachal) News: जल शक्ति विभाग नहीं ले रहा साक्षात्कार, युवा निराश

Sun, 19 Jan 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 19 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
एक साल पहले 53 पदों को भरने के लिए मांगे थे आवेदन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ताल (हमीरपुर)। जल शक्ति विभाग के हमीरपुर मंडल में पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीटास्क वर्कर के रिक्त पदों के लिए एक साल से साक्षात्कार न होने से आवेदनकर्ता निराश हैं। जल शक्ति विभाग ने एक साल पहले लगभग 53 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
इन पदों के लिए लगभग पांच हजार आवेदन फार्म भरे गए थे। योग्य अभ्यार्थियों को साक्षात्कार होने के उपरांत इन पदों पर रखा जाना था, परंतु इस मामले में आज तक विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अनेकों बेरोजगार युवा इन पदों पर अपनी उम्मीद लगाए बैठे हैं। युवाओं का कहना है कि ऊना, कांगड़ा, चंबा व जिला हमीरपुर के नादौन में साक्षात्कार के उपरांत इन पदों पर भर्ती हो चुकी है।
विज्ञापन

वहीं, बेरोजगार युवाओं ने सबंधित विभाग से इन पदों को भरने के लिए जल्द से जल्द साक्षात्कार लेने की गुहार लगाई है। जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार धीमान ने बताया कि विभाग की ओर से इन पदों को भरने सबंधी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही साक्षात्कार के लिए तिथियों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed