फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jairam Sarkar did nothing except scams in five years: Anurag

जयराम सरकार ने पांच साल में घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया : अनुराग

Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jairam Sarkar did nothing except scams in five years: Anurag
हमीरपुर में पदयात्रा में भाग लेते कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार ने पांच साल में घोटालों के अलावा कुछ नहीं किया है। प्रदेश सरकार ने अपने पांच साल में किसी भी वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया है। उल्टा महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस सेवादल की ओर से प्रदेशभर में हिमाचल सद्भावना यात्रा शुरू की गई है जोकि शनिवार को हमीरपुर पहुंची है। उन्होंने कहा कि आरएसएस की मानसिकता ने देश को धर्म, जाति वर्ग के नाम पर बांटने का काम किया है। कांग्रेस सेवादल इस मामले में लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सद्भावना यात्रा के माध्यम से लोगों को आरएसएस की ओर से देश को बांटने के किए जा रहे कामों को बताया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने देश में घोटाले किए हैं और प्रदेश में भी दोनों हाथों से लूटने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। कोविड काल में स्वास्थ्य घोटाला, पुलिस भर्ती पेपर लीक घोटाला, खाद, छात्रवृत्ति घोटाले किए हैं। पिछले साल उपचुनाव में जनता ने भाजपा को चेता दिया था और अब नवंबर में होने वाले चुनाव में भाजपा का सूपड़ा पूरी तरह से साफ होगा। अनुराग शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा से हिमाचल में कोई भी व्यक्ति सहमत नहीं है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाएगी। इससे पहले कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में शहर में पदयात्रा निकाली गई और गांधी चौक पर प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed