फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jairam can see the Chief Minister's chair morning and evening: Kaushal

जयराम को सुबह-शाम दिखती है मुख्यमंत्री की कुर्सी : कौशल

Tue, 02 Jul 2024 02:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Jul 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजनीति में लोकतंत्र को धनबल से सबसे बड़ा खतरा है। धनबल के आधार पर लोग राजनीति में आते हैं तो भ्रष्टाचार बढ़ना लाजिमी है। भाजपा इसी धनबल के घोड़े पर सवार होकर सत्ता में आने के सपने देख रही है, जो कभी पूरे नहीं होंगे। हिमाचल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने हमीर होटल में प्रेस वार्ता में यह बातें कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भाजपा और विशेष तौर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आए दिन बयानबाजी कर रहे हैं कि प्रदेश सरकार गिर जाएगी। हार की बौखलाहट में यह बयान भाजपा की हताशा को दर्शा रहे हैं। भाजपा नेता राजनीतिक मानसिक अवसाद से ग्रसित हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर सत्ता पाने की एक धुन सवार हो गई है और उन्हें सुबह-शाम मुख्यमंत्री की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं दिखता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह से मजबूत है और मजबूती से पांच साल तक मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। देवभूमि हिमाचल में धनबल और षड्यंत्रों के जोर पर सत्ता हासिल नहीं की जा सकती। हिमाचल की जनता ने उपचुनावों में कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देकर यह स्पष्ट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि यह हैरत करने वाला है कि भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा दावा कर रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंत्री पद का ऑफर दिया था और उन्होंने ठुकरा दिया। कौशल ने कहा कि पहली बार जीते एक निर्दलीय विधायक को यदि मंत्री पद का ऑफर मिल रहा था तो भला इससे बढिय़ा उनके लिए और हमीरपुर की जनता के लिए क्या हो सकता था। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो वह कहते हैं कि मुझे मंत्री पद का ऑफर था दूसरी ओर कहते हैं कि मेरे काम नहीं होते थे, मुझे जलील किया जाता था। भाजपा प्रत्याशी के यह दोनों बयान विरोधाभासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed