फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Jairam and Bindal are trying to mislead voters: Kaushal

जयराम और बिंदल कर रहे मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास : कौशल

Tue, 01 Oct 2024 07:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 07:03 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रेस बयान में कहा कि हिमाचल में जनता की ओर से नकारे भाजपा नेता हरियाणा चुनाव में स्टार प्रचारक बन प्रदेश को बदनाम करने की राजनीति कर वहां के मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और राजीव बिंदल के नेतृत्व में हिमाचल भाजपा का लगातार फ्लॉप शो चल रहा है। यह दोनों नेता हरियाणा में जाकर प्रदेश का उपहास उड़ाने की राजनीति कर रहे हैं। हिमाचल की आर्थिक स्थिति के विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास कर वास्तव में ये दोनों नेता प्रदेश को छोटा दिखाने का ही कार्य कर रहे हैं। कौशल ने कहा भाजपा जिस प्रकार हरियाणा चुनाव में हिमाचल प्रदेश को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है, उससे एक बात तो स्पष्ट है कि उनके पास वहां के मुद्दों और अपनी 10 वर्षों तक सत्ता में रही सरकारों की उपलब्धियों की चर्चा करने का साहस नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही, अहंकार तथा साजिशों की राजनीति को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ही बेनकाब तथा रोकने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed