{"_id":"65a1a560bbbaf6a48f0f6077","slug":"jahu-will-come-under-the-scope-of-town-and-country-planning-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-18755-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे में आएगा जाहू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे में आएगा जाहू
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। जिला हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी का संगम स्थल जाहू को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के दायरे में लाने की कवायद शुरू हो गई है। इसे अंजाम देने के लिए राजस्व विभाग से प्लानिंग दायरा रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। निदेशालय का तर्क है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार हिमाचल में जितने भी विकसित क्षेत्र हैं, वह सभी टीसीपी के दायरे में आएंगे। इसी कड़ी में जाहू टीसीपी के दायरे में आएगा।
जाहू में बढ़ती भवनों की तादाद के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र भी विकसित हो रहा है। यहां पर हर संभव सुविधाएं सुनिश्चित ढंग से हों, इसके लिए कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। उधर, क्षेत्र के प्लानिंग दायरे में आने से लोगों को भवन निर्माण के लिए विभाग से नक्शों के साथ-ंसाथ स्ट्रक्चर इंजीनियर से भवन सुरक्षा का सर्टिफिकेट भी लेना अनिवार्य होगा।
विभाग का मानना है कि यदि क्षेत्र का दायरा सुनिश्चित होगा, तभी हिमाचल में आपदाओं से भी निपटा जा सकता है। उधर, भारत के मौसम विभाग ने भी हिमाचल को जोन 5 में रखा है, जो सबसे अधिक संवेदनशील जोन होता है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग निदेशालय के स्टेट टाउन प्लानर केसी नांटा ने कहा कि जाहू को टीसीपी के दायरे में लाने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इसे अंतिम मुहर के लिए सरकार को भेजा जाएगा।