फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ITI Lamblu became winners in badminton and Rail 2-0 in volleyball.

Hamirpur (Himachal) News: बैडमिंटन में आईटीआई लंबलू और वाॅलीबाल में रैल 2-0 से बने विजेता

Sat, 26 Apr 2025 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 26 Apr 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
ITI Lamblu became winners in badminton and Rail 2-0 in volleyball.
17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। 17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने किया। मुख्य अतिथि व समस्त आईटीआई स्टाफ तथा आए हुए प्रतिभागियों ने पहलगाम में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा।
उसके पश्चात प्रतिभागियों ने मार्च पास्ट की सलामी दी। मुख्यातिथि सुरेश कुमार ने प्रतिभागीयों को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की सलाह दी। आईटीआईआई रेल के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने बताया कि मार्च पास्ट में आईटीआई सुजानपुर टिहरा ने प्रथम स्थान हासिल किया। आईटीआई रैल ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसके पश्चात अन्य खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू की गईं। इसमें बैडमिंटन का मैच आईटीआई लंबलू तथा ज्योतसना प्राइवेट आईटीआई के बीच खेला गया, जिसमें आईटीआई लंबलू 2-0 से विजेता रही। दूसरा मैच आईटीआई भोरंज तथा आईटीआई बणी के बीच खेला गया, जिसमें आईटीआई भोरंज 2-0 से विजेता रही। इसके पश्चात वॉलीबाल का पहला मैच आईटीआई रैल तथा वालिया प्राइवेट आईटीआई के बीच खेला गया। इस मैच में आईटीआई रैल 2-0 से विजेता बना। दूसरा मैच आईटीआई उटपुर और आईटीआई बणी के बीच खेला गया, जिसमें आईटीआई उटपुर 2-0 से विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल का मैच जेपी प्राइवेट आईटीआई तथा आईटीआई सुजानपुर के बीच खेला गया, जिसमें जेपी प्राइवेट आईटीआई 19-04 से विजेता रही। उसके पश्चात खो-खो के मैच शुरू हुए, जिसमें पहला मुकाबला आईटीआई रैल तथा आईटीआई लंबलू के बीच हुआ, जिसमें आईटीआई रैल 10 अंकों से जीती।

दूसरा मैच आईटीआई सुजानपुर तथा आईटीआई भोरंज के बीच खेला गया, जिसमें आईटीआई सुजानपुर 17 अंकों से जीती। तीसरा मैच आईटीआई हमीरपुर तथा आईटीआई भोरंज के बीच खेला गया, जिसमें आईटीआई भोरंज 12 अंकों से विजेता रही।

17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत संस्थान

17वीं जिला स्तरीय आईटीआई पुरूष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्त्रोत संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed