फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ITBP jawan of Amroh dies of cardiac arrest in Odisha

अमरोह के आईटीबीपी जवान की उड़ीसा में हृदय गति रुकने से मौत

Tue, 13 Sep 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
ITBP jawan of Amroh dies of cardiac arrest in Odisha
आईटीबीपी जवान के अंतिम संस्कार के दौरान राजकीय सम्मान से विदाई देते साथी जवान। - फोटो : Hamirpur-HP
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अमरोह गांव के आईटीबीपी में तैनात जवान की उड़ीसा में हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इससे पूरे गांव में मातम का माहौल है। मंगलवार को पैतृक गांव में जवान की पार्थिव देह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बेटे रजत ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

विमल कुमार (38) पुत्र दामोदर दास की 12 सितंबर को सुबह हृदय गति रुकने से उड़ीसा में मौत हो गई। विमल एक माह पहले ही जम्मू से ट्रांसफर होकर उड़ीसा गए थे। 12 सितंबर को सुबह परिजनों को फोन के माध्यम से उसके मृत होने की सूचना मिली थी। इसके बाद परिवार और क्षेत्र में गम का माहौल है। मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर आईटीबीपी के जवानों ने सलामी दी। बेटी भी अपने पिता की अंतिम यात्रा में श्मशानघाट तक गई।
विज्ञापन

जवान अपने पीछे पत्नी राजो देवी, 16 वर्षीय बेटी रिया और 14 वर्षीय बेटे रजत को छोड़ गए हैं। पार्थिव देह के साथ आए आईटीबीपी के एएसआई दिनेश कुमार ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह जैसे ही विमल कुमार कमरे से बाहर निकले तो गिर गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी कुछ देर में ही मौत हो गई। विमल पिछले माह की 25 तारीख को ही घर से गए थे। भोरंज की विधायक व मुख्य उपसचेतक कमलेश कुमारी ने भी परिवार को सांत्वना दी व दु:ख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed