फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ITBP jawan Bhumi Chand dies of brain stroke

Hamirpur (Himachal) News: आईटीबीपी जवान भूमि चंद का ब्रेन स्ट्रोक से निधन

Wed, 10 Dec 2025 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 10 Dec 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
ITBP jawan Bhumi Chand dies of brain stroke
भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में सेवाएं दे रहे भूमि चंद पंचतत्व में विलीन। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : सांकेतिक
अवाहदेवी (हमीरपुर)। भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सेवाएं दे रहे जवान भूमि चंद का ब्रेन स्टोक से निधन हो गया। मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव डमूई लाया गया। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 56 वर्षीय भूमि चंद पुत्र स्व. शेर सिंह निवासी ग्राम डमूई, डाकघर बगवाड़ा का कर्नाटक स्थित यूनिट में उपचार के दौरान निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वह पिछले ढाई महीने से ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन


3 दिसंबर बुधवार को उनके सिर का पुनः ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद होश भी आ गया था लेकिन 5 दिसंबर शुक्रवार सुबह लगभग 9:00 बजे उनकी मृत्यु हो गई। हवाई उड़ान सेवा रद्द होने के कारण पार्थिव शरीर गांव पहुंचने में करीब चार दिन का विलंब हुआ। मंगलवार सुबह पार्थिव शरीर पैतृक गांव डमूई लाया गया। यहां पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र अभिषेक ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed