फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Issues of roads and paths raised in Panchayat Samiti meeting

Hamirpur (Himachal) News: पंचायत समिति की बैठक में उठाए सड़कों और रास्तों के मसले

Sat, 31 Aug 2024 04:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
विभागीय अधिकारियों के न पहुंचने पर भड़के पंचायत समिति सदस्य
विज्ञापन

सदस्य बोलेे, उनके कार्यों को जल्द पूरा नहीं किया जा रहा
विकासखंड कार्यालय से पंचायतों को विशेष निर्देश देने का आग्रह

संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति टौणी देवी की बैठक शुक्रवार को अध्यक्ष रीना देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें कार्यकारी खंड विकास अधिकारी रवि चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को बैठक में रखा तथा इस पर गहन विचार विमर्श किया। पंचायत समिति सदस्यों ने आक्रोश जताया कि उनके कार्यों को जल्द पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्हें विकास कार्य करवाने में खासी परेशानी हो रही है। उन्होंने इसके लिए विकासखंड कार्यालय से पंचायतों को विशेष निर्देश देने का आग्रह किया है ताकि कार्य समय अवधि के दौरान पूरे हो सकें। इसके साथ ही सदस्यों ने सड़कों, रास्तों व अन्य समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। इसी तरह से पंचायत समिति अध्यक्ष रीना देवी ने बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोश जताया तथा इस संबंध में आगामी समय में विभागीय अधिकारियों से बैठक में आने का आग्रह किया ताकि समिति के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निवारण हो सके।

इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी अपने विभागों की योजनाओं से अवगत करवाया तथा सदस्यों के प्रश्नों का भी उत्तर दिया। सीडीपीओ टौणी देवी कुलदीप ठाकुर ने भी विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान कार्यकारी खंड विकास अधिकारी रवि चंदेल ने समिति सदस्यों के साथ ही अन्य विभागों के पहुंचे हुए अधिकारियों और कर्मचारियों का स्वागत किया तथा समिति के सदस्यों की ओर से उठाई गई समस्याओं का त्वरित निपटान करने का आग्रह किया। इस दौरान पंचायत निरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक अजय राणा, बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र ठाकुर, कक्कड़ पंचायत के प्रधान जितेंद्र ठाकुर, लग के प्रधान राकेश ठाकुर, पटनौण के प्रधान अनूप कुमार, पंचायत समिति सदस्य किशोर कुमार, तिलक शर्मा के साथ कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed