फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Irrigation tank of 1000 liter capacity ready in Sungarwad

Hamirpur (Himachal) News: सुंगरवाड़ में 1000 लीटर की क्षमता का सिंचाई टैंक तैयार

Mon, 15 Jul 2024 03:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया है सिंचाई टैंक
विज्ञापन

पंप हाउस सहित दो टैंक बनाने के लिए किया जाएगा कार्य
शिवा प्रोजेक्ट के तहत सुगरवाड़ के तीन गांवों में लगाए जाएंगे अमरूद के पौधे
विजय ठाकुर

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत सुंगरवाड़ में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1000 लीटर की क्षमता वाले सिंचाई टैंक का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इससे क्षेत्र के किसानों और बागवानों को शीघ्र ही सिंचाई सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही इन गांवों के किसानों को अमरूद के पौधे वितरित किए जाएंगे। पौधे वितरित करने के बाद किसानों को पौधों के लिए पानी की बेहतरीन सुविधा मिलेगी। तीनों गांवों के लिए संचालित शिवा प्रोजेक्ट के निर्माण कार्य पर एक करोड़ का बजट खर्च किया जा रहा है। प्रथम चरण में टैंक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। द्वितीय चरण में प्रोजेक्ट में बलोड़ के पास बने चेकडैम से पानी उठाया जाएगा। वहां दो सिंचाई टैंक बनेंगे और एक पंप हाउस लगाया जाएगा। इसमें पानी को भंडारित करने की व्यवस्था की जाएगी। द्वितीय चरण के कार्य के लिए शीघ्र ही प्रोजेक्ट कार्य में लगी कंपनी भूमि का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण कार्य पूरा होने और भूमि की उपलब्धता के आधार पर टैंक और पंप हाउस का कार्य शुरू होगा। इसके बाद तीनों गांवों के लोगों को अमरूद की फसल लगाने के लिए बेहतरीन सुविधा मिलेगी। पूर्व में इन गांवों के लोगों को फसल बिजाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब किसानों ने एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत अमरूद के पौधे लगाने का निर्णय लिया है। इस बारे में प्रोजेक्ट मैनेजर विनोद कुमार ने कहा कि टैंक निर्माण कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही पाइपलाइन डालने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed