फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Invested in fake fund through WhatsApp link, lost Rs 14.33 lakh

Hamirpur (Himachal) News: व्हॉट्सएप लिंक से फर्जी फंड में किया निवेश, 14.33 लाख गंवाए

Thu, 27 Jun 2024 08:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:06 PM IST
विज्ञापन
सदर थाना हमीरपुर में कृष्णानगर निवासी व्यक्ति से ऑनलाइन ठगी
विज्ञापन

50 हजार निवेश करने के बाद फंड की वैल्यू को दोगुना दर्शाया
संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। शेयर बाजार में निवेश के नाम पर जिले में 14.33 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत कृष्णानगर निवासी एक व्यक्ति से यह ऑनलाइन ठगी हुई है। व्यक्ति को व्हॉट्सएप के जरिये फर्जी बेवसाइट का लिंक भेज कर ठगी को अंजाम दिया गया है। इस लिंक पर फर्जी बेवसाइट पर फर्जी फंड की कीमत को दर्शाया गया।


पुलिस को दी शिकायत में नगर परिषद हमीरपुर के कृष्णानगर निवासी शम्मी ठाकुर ने कहा कि उसे व्हॉट्सएप पर लिंक के जरिये शेयर बाजार में निवेश के लिए जानकारी दी। जब उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो बेवसाइट पर ऑनलाइन माध्यम से ही उन्हें भुगतान के लिए कहा गया। 50 हजार से निवेश शुरू करने के बाद उनके फंड की वैल्यू को अधिक दर्शाया गया। इसके बाद वह लगातार इसमें निवेश करते रहे। बेवसाइट में उनके निवेश को दोगुना दर्शाया गया। इसके बाद 14.33 लाख रुपये इस बेवसाइट के जरिये निवेश कर दिए। बाद में जब यह बेवसाइट क्रैश हो गई और उन्हें निवेश के बारे में कोई अपडेट नहीं मिला तो शक होने पर पुलिस को सूचित किया। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि व्यक्ति की शिकायत पर छानबीन शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि पर कई लोग रुपये कमाने का लालच दे रहे हैं तथा रुपये दोगुना करने का लालच दे रहे हैं। वहीं, लोगों को एसएमएस पर भी लिंक भेजे जा रहे हैं और इन्हें खोलने के लिए कहा जाता है। लोग इस तरह के लिंक अथवा ऑनलाइन फ्राड के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed