Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Interviews for foreign employment will be held in Hamirpur on 17th.

Hamirpur (Himachal) News: विदेश में रोजगार के लिए 17 को हमीरपुर में होंगे साक्षात्कार

Sat, 13 Dec 2025 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 13 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) ने युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए एक और अवसर प्रदान किया है। एचपीएसईडीसी को भर्ती प्रतिनिधि कंपनी जेएसडीसी ग्रुप ऑफ कंपनीज के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात में रोजगार के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनके लिए 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में भोजन और अन्य खाद्य वस्तुओं की डिलीवरी के लिए बाइक राइडरों की आवश्यकता है। इन पदों के लिए 20 से 37 वर्ष तक के दसवीं पास एवं अंग्रेजी का बेसिक ज्ञान रखने वाले युवा पात्र हैं। अभ्यर्थियों के पास गियर वाली बाइक का ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट होना चाहिए। ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता कम से कम अगले एक साल तक और पासपोर्ट की वैधता अगले एक वर्ष से अधिक समय तक की होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के चेहरे या गर्दन पर कोई भी टैटू नहीं होना चाहिए तथा वे रंग दृष्टि दोष नहीं होने चाहिए। चयनित युवा 2500 दिरहम मासिक वेतन के अलावा कमीशन और टिप सहित हर माह 70 हजार से एक लाख रुपये तक कमा सकते हैं। उन्हें सप्ताह में 6 दिन सुबह या शाम की शिफ्ट में प्रतिदिन 10 घंटे ड्यूटी देनी होगी। बाइक चलाते समय पगड़ीधारी युवाओं के लिए भी हेलमेट अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए विदेश मंत्रालय द्वारा निर्धारित दरों के अनुसार 35,400 रुपये का शुल्क अदा करना होगा। इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात का ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क और अन्य शुल्क भी देने होंगे। उन्होंने पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed