फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Instructions to licensed weapon holders to deposit their weapons

Hamirpur (Himachal) News: लाइसेंसशुदा शस्त्र धारकों से अपने शस्त्र जमा करवाने के लिए निर्देश

Fri, 05 Apr 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
आदर्श आचार संहिता के क्रियान्वयन के लिए गश्त और नाकाबंदी के निर्देश
विज्ञापन

पुलिस लाइन दोसड़का में आयोजित हुई संयुक्त सलाहकार कल्याण समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पुलिस लाइन दोसड़का में शुक्रवार को जिला पुलिस हमीरपुर की मासिक संयुक्त सलाहकार कल्याण समिति और अपराध बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदम चंद ने की। इसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस चौकी प्रभारियों एवं अन्य मौजूद कर्मचारियों को आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के दृष्टिगत जिले में लागू आदर्श आचार संहिता और धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पदम चंद ने कहा कि चुनाव के दृष्टिगत जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को अपने क्षेत्राधिकार में नियमित रूप से गश्त व नाकाबंदी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी लाइसेंसशुदा शस्त्रधारकों से शीघ्र अपने शस्त्र जमा करवाने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों का निवारण किया गया। वहीं, पूर्व में जिला में हुए सभी मामलों की गहनता से समीक्षा की गई। थाना एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। आगामी चुनाव के मद्देनजर जिले में मादक पदार्थ विक्रेताओं व मादक पदार्थ उपलब्ध करने वालों, शराब तस्करी, हथियारों की तस्करी, नकदी व अवैध माल वितरण करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान को जारी रखकर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। सभी को चुनाव से संबंधित दिशा-निर्देशों की तुरंत पालना करने के निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ठाकुर, नितीन चौहान और जिला पुलिस हमीरपुर के 47 पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed