{"_id":"666ee86f02c30eeb5b03211c","slug":"instructions-not-to-go-to-the-banks-of-beas-river-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-129771-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी के किनारे न जाने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ब्यास नदी के किनारे न जाने की हिदायत
विज्ञापन
नदी किनारे न जाने की अपील
नादौन(हमीरपुर)। ब्यास नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते नादौन पुलिस ने लाउडस्पीकर से नदी किनारे रहने वाले लोगों को सचेत किया है। पुलिस विभाग की एक टीम ने नादौन क्षेत्र में नदी किनारे रहने वाले समस्त लोगों तथा झुग्गी झोपड़ी वालों को सख्त हिदायत दी है कि नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसलिए किसी भी सूरत में लोग नदी किनारे न जाएं। पुलिस का कहना है कि जलस्तर बढ़ने के कारण कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही पुलिस ने थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत समस्त लोगों को चेतावनी दी है कि वह खड्डों और नालों के आसपास भी न जाएं। इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने बताया कि नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ने की आशंका है, इसलिए लोगों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि इन निर्देशों की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।