Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inspection of 20 sweet and fast-food shops

Hamirpur (Himachal) News: मिठाई और फास्ट फूड की 20 दुकानों का निरीक्षण

Sat, 07 Nov 2026 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 07 Nov 2026 06:49 AM IST
विज्ञापन
मोमोज, बर्फी समेत छह खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को हमीरपुर शहर में मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान 15 से 20 दुकानों की जांच की गई और छह खाद्य पदार्थों मोमोज, बर्फी, अलसी के लड्डू, मलाई बर्फी, कलाकंद और लड्डू के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर ने मिठाई विक्रेताओं को खाद्य पदार्थों में केवल खाद्य गुणवत्ता वाले रंगों का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। वहीं, फास्ट फूड विक्रेताओं को तैयार खाद्य पदार्थों में किसी भी तरह का रंग न मिलाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने मोनो सोडियम ग्लूटामेट (एमएसजी) का भी कम मात्रा में इस्तेमाल करने की हिदायत दी। दुकानदारों को ग्राहकों को खाद्य सामग्री देते समय दस्ताने, मास्क और सिर ढकने के लिए टोपी पहनने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त मंजीत सिंह ने बताया कि त्योहारी सीजन के अंत तक निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। इसका उद्देश्य लोगों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed