फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inspected the NCC facilities available in Sujanpur College.

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर महाविद्यालय में उपलब्ध एनसीसी सुविधाओं का किया निरीक्षण

Sat, 22 Mar 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 22 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय सुजानपुर टीहरा में एनसीसी की ऑडिटिंग प्रक्रिया एक एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर ने पूरी की। इस मौके महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अजायब सिंह बन्याल, उप प्रधानाचार्य जितेंद्र ठाकुर आदि मौजूद रहे। ऑडिटिंग के अंतर्गत विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें एनसीसी कैडेट्स के रिकॉर्ड, उपस्थिति रजिस्टर, प्रशिक्षण से संबंधित दस्तावेजों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की समीक्षा शामिल थी। इसके अतिरिक्त, कैडेट्स की वर्दी, प्रशिक्षण उपकरण और महाविद्यालय में उपलब्ध एनसीसी सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। एनसीसी कैडेट्स की ड्रिल, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और प्रशिक्षण स्तर का मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण दल ने महाविद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों की गुणवत्ता को उच्च स्तरीय बताते हुए इसकी प्रगति को सराहा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed