फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information given to women regarding entrepreneurship

Hamirpur (Himachal) News: महिलाओं को उद्यमिता के संबंध में दी जानकारियां

Fri, 04 Oct 2024 08:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 08:22 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) की ओर से बड़सर उपमंडल के गांव सठवीं की महिलाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार को संपन्न हो गया। इसके समापन के बाद इन महिलाओं को मट्टनसिद्ध स्थित आरसेटी के परिसर में प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में आईटीआई हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रतिभागी महिलाओं को उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं तथा अपना उद्यम स्थापित करने के लिए बैंकों की ऋण योजनाओं का लाभ उठाने का भी आग्रह किया। आरसेटी के निदेशक अजय कतना ने संस्थान की ओर से आयोजित किए जा रहे विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में बताया। प्रमाण पत्र वितरण समारोह में वित्तीय साक्षरता सलाहकार जीसी भट्टी, शिविर के मूल्यांकन विशेषज्ञ रविंद्र शर्मा, देवी राम और आरसेटी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed