{"_id":"6aac39a4267013aeac03f218","slug":"certificates-distributed-to-trainees-at-iti-bani-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-208682-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई बणी में प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई बणी में प्रशिक्षुओं को बांटे प्रमाणपत्र
Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई बड़सर में मेधावी प्रशिक्षुओं को सम्मानित करते मुख्यतिथि व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
बड़सर (हमीरपुर)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बणी में वीरवार को कौशल दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न तकनीकी ट्रेडों का प्रशिक्षण पूरा करने वाले प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रमाणपत्र, मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
समारोह में बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आरएस कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पूर्व विधायक एवं संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश बन्याल और पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रधानाचार्य अनिल और संस्थान के स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। आरएस कंवर ने कहा कि तकनीकी कौशल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
संस्थान प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंजीनियर राजेश बन्याल ने प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान इलेक्ट्रिशियन, फिटर, कोपा, वेल्डर और सिलाई तकनीक सहित विभिन्न ट्रेडों के मेधावी प्रशिक्षुओं को मेडल व स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र और अंकतालिकाएं भी वितरित की गईं।