फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information about schemes of Panchayati Raj Department given in Bhoranj and Dhirad

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज और धीरड़ में दी पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की जानकारी

Fri, 18 Oct 2024 08:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 08:32 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन ग्राम विकास से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभाग ने विशेष अभियान आरंभ किया है। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को भोरंज और धीरड़ पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में आसपास की अन्य ग्राम पंचायतों सधरियाण, टिक्करी मिन्हासा, रौंही, लुद्दर महादेव, पलपल, पपलाह, लझयाणी और हनोह के जनप्रतिनिधियों, सचिवों, ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा दल के सदस्यों और आम लोगों ने भी भाग लिया। मास्टर ट्रेनर कपिल कुमार ने जीपीडीपी तैयार करने, राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, जन योजना अभियान 2024-25 और बाल सभा, महिला सभा तथा ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। उन्होंने कहा कि पंचायत कार्यालय के पास ही कॉमन सर्विस सेंटरों के निर्माण के लिए पांच लाख की धनराशि दी जाती है। इन सेंटरों में आम लोग कई तरह के दस्तावेज बड़ी आसानी से बनवा सकते हैं तथा कई अन्य ऑनलाइन सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed