{"_id":"670fd1d845e7f18cfb03eca2","slug":"information-about-panchayati-raj-schemes-given-in-sasan-and-bassi-jhaniyara-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-138595-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सासन और बस्सी झनियारा में दी पंचायतीराज योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सासन और बस्सी झनियारा में दी पंचायतीराज योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
ग्राम पंचायत विकास योजना के विभिन्न लक्ष्यों से भी करवाया अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्राम विकास से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला हमीरपुर में विशेष अभियान आरंभ किया गया है। इस अभियान के दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। अभियान के पहले दिन बुधवार को ग्राम पंचायत सासन और ग्राम पंचायत बस्सी झनियारा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आसपास की अन्य ग्राम पंचायतों नेरी, दड़ूही, अमरोह, बजूरी, अणु, मति टीहरा, बल्ह और कुठेड़ा के जनप्रतिनिधियों, सचिवों, ग्राम पंचायत योजना एवं सुविधा दल के सदस्यों और आम लोगों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर कपिल कुमार ने जीपीडीपी तैयार करने, जन योजना अभियान 2024-25 और बाल सभा, महिला सभा तथा ग्राम सभाओं के आयोजन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। जबकि, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नटराज कला मंच के लोक कलाकारों ने गीत-संगीत और लघु नाटक के माध्यम से लोगों को पंचायतीराज विभाग की योजनाओं से अवगत करवाया। जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला ठाकुर ने कहा कि पंचायत जनप्रतिनिधियों, सचिवों और आम लोगों को जीपीडीपी एवं अन्य योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।