फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information about Himachal will also be available in Adi Shiv Library

Hamirpur (Himachal) News: आदि शिव पुस्तकालय में हिमाचल की भी मिलेगी जानकारी

Sat, 02 Mar 2024 06:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 06:46 PM IST
विज्ञापन
कला, संस्कृति और भाषा अकादमी शिमला से विशेष तौर पर मंगवाई जा रही पुस्तकें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। विकास खंड सुुजानपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत दाड़ला के आदि शिव धाम में निर्मित आदि शिव पुस्तकालय में लोगों को हिमाचल की संपूर्ण जानकारी मिलेगी।

इसके लिए विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश कला संस्कृति और भाषा अकादमी से लगभग 100 किताबें मंगवाई जा रही हैं। इनमें कई दुर्लभ पुस्तकें भी हैं। इनमें हिमाचली संस्कृति, भाषा, चित्रकला, मेले, त्योहार, पांडुलिपियां, गायन, संगीत, लोक गाथाओंं, हिमाचली भाषा की लोकोक्तियों इत्यादि से संबंधित पुस्तकें होंगी। इसके साथ ही लोगों को अनुसूचित जनजातियों की क्षेत्रीय विशेषताओं और संस्कृति की भी संपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन


हिमाचल की महान हस्तियों के जीवन परिचय, स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को इसका बहुत लाभ होगा। आम लोग भी इन पुस्तकों का लाभ उठा पाएंगे। पुस्तकालय में गीता प्रेस गोरखपुर से भी आध्यात्मिक पुस्तकें मंगवाई जा रही हैं। पुस्तकालय का रखरखाव स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से करवाया जाएगा। पंचायत उपप्रधान जगन कटोच ने कहा कि आदि योगी शिव धाम में पुस्तकालय का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। शीघ्र ही तमाम पुस्तकें यहां पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed