फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Information about banking schemes given to the villagers of Jajri

जजरी के ग्रामीणों को दी बैंकिंग योजनाओं की जानकारी

Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा चकमोह और वित्तीय साक्षरता केंद्र गलोड़ ने नाबार्ड के सौजन्य से जजरी पंचायत के ठंकर गांव में वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में ग्रामीणों को बैंक अधिकारियों ने बैंक संबंधित विभिन्न जमा और ऋण बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक समिति शाखा चकमोह के अधिकारी सुनील कुमार ने की। सुनील कुमार ने ग्रामीणों को वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, डेविट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल बैंकिंग, ई वोल्ट, ऋण योजनाओं, एपीवाई, जेजेबीवाई, जेजेएसबीवाई सहित अन्य बैंक की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अटल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना सहित अन्य योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों को इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। कहा कि डेविट और क्रेडिट कार्ड पर खाताधाक का एक लाख रुपये का बीमा बिना रुपये दिए हो जाता है। कार्यक्रम में ग्रामीणों को हरसंभव जानकारी मुहैया करवाई गई। उन्होंने ग्रामीणों को बैंक की कार्यप्रणाली और बैंक की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक कर्मचारी विजय किरण, अरमेंद्र कुमार, अरूण कुमार, जजरी पंचायत प्रधान सरोती देवी, सरला देवी, अनीता देवी, बवीता, राजकुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, महिंद्र सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed