{"_id":"679e6e94fa9a527a76008469","slug":"information-about-bank-schemes-given-in-bela-village-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-147210-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बेला गांव में बैंक योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बेला गांव में बैंक योजनाओं की दी जानकारी
Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा नादौन की ओर से शनिवार को बेला गांव में डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक राजीव गुप्ता ने की। इस दौरान बैंक की विभिन्न योजनाओं डिजिटल बैंकिंग, ऑनलाइन लेन देन, किसान कार्ड, स्वयं सहायता समूह, होम लोन, व्हीकल लोन सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर दिनेश कुमार, राजेश चंद, अजय कुमार, श्याम सेठी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन