{"_id":"6ab2d7257e9c48de2f0afc65","slug":"inflation-hits-karva-chauth-shopping-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-209315-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ की खरीदारी पर महंगाई की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: करवाचौथ की खरीदारी पर महंगाई की मार
Wed, 23 Sep 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर बाजार में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। 29 अक्तूबर को करवाचौथ का त्योहार मनाया जाएगा। पर्व में अभी समय है, लेकिन बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं करवाचौथ के लिए जरूरी सामान की खरीदारी के लिए दुकानों का रुख कर रही हैं।
मेहंदी, चूड़ियों, बिंदी और शगुन के लिफाफों सहित अन्य सामान की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। करवाचौथ की खरीदारी के बीच महिलाओं को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है।
मेहंदी, चूड़ियों और बिंदी जैसी छोटी-छोटी खरीदारी भी महंगी हो गई है। 80 रुपये में मिलने वाली मेहंदी अब 90 रुपये में बिक रही है। चूड़ियों के सेट के दाम में भी 20 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वहीं बिंदी का पैकेट, जो पहले 10 रुपये में मिलता था, अब 12 रुपये का हो गया है।
विज्ञापन
करवाचौथ पर महिलाएं मेहंदी, चूड़ियां, बिंदी, शगुन के लिफाफे और अन्य शृंगार सामग्री की खरीदारी करती हैं। महिलाओं का कहना है कि त्योहार पर इन सामान की खरीदारी परंपरा का हिस्सा है।
वहीं, दुकानदार राजेश, प्रदीप आदि ने बताया कि त्योहार नजदीक आने के साथ कुछ अन्य सामान के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में महिलाओं के सामने पर्व की तैयारियों के साथ बढ़ती कीमतों के बीच बजट संभालने की चुनौती भी है।