{"_id":"66aa450af3e8cdd05f040c04","slug":"induction-training-of-tgt-medical-will-start-from-5-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-132582-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पांच से शुरू होगी टीजीटी मेडिकल की इंडक्शन ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पांच से शुरू होगी टीजीटी मेडिकल की इंडक्शन ट्रेनिंग
विज्ञापन
हमीरपुर। शिक्षा विभाग में नवनियुक्त टीजीटी मेडिकल के लिए 15 दिन की इंडक्शन ट्रेनिंग पांच अगस्त से शुरू होगी। बुधवार को डाइट हमीरपुर में ट्रेनिंग का शेड्यूल तैयार किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डाइट के प्रधानाचार्य मदन लाल बन्याल ने किया। कार्यक्रम में छह रिसोर्स पर्सन किरण लता, किरण बाला, अरुण कांत अली, रीना देवी, कल्पना और अनीता कुमारी ने भाग लिया।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण प्रभारी पुनीत कुमार ने कहा कि यह ट्रेनिंग नवनियुक्त टीजीटी मेडिकल को विभाग की नीतियों और कार्यशैली से अवगत करवाने के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि 15 दिनों की ट्रेनिंग के लिए रूपरेखा तैयार की गई। प्रत्येक दिन चार सेशन होंगे। इसमें विषय संबंधित और सामान्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।