फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Indoor stadium of Hamirpur stuck in the maze of survey

Hamirpur (Himachal) News: सर्वे के चक्रव्यूह में फंसा हमीरपुर का इंडोर स्टेडियम

Tue, 20 Feb 2024 02:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। चार बार सर्वे के बावजूद इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए विभाग को दस कनाल भूमि नहीं मिल सकी है। घनी आबादी वाले हमीरपुर शहर में सरकारी जमीन की किल्लत विभाग के लिए सिरदर्द बन गई है। शहर में एक जगह पर भूमि चिह्नित की गई है लेकिन जमीन कम होने की वजह से इस साइट को रद्द कर दिया गया है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद लाखों का बजट इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूर हुआ है लेकिन जमीन चिह्नित न होने से विभाग की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य भूमि न मिलने के कारण अधर में लटका हुआ है। विभागीय अधिकारी जगह न मिलने के कारण कार्य को शुरू कराने में विफल हो रहे हैं। अब निर्माण कार्य के लिए मिले बजट के लैप्स होने का खतरा बना हुआ है। इससे युवाओं का इंडोर स्टेडियम का सपना जमीन की तलाश में उलझ गया है। मुख्यमंत्री ने गृह जिला हमीरपुर के दौरे के दौरान जिला मुख्यालय में इंडोर स्टेडियम निर्माण करवाने की घोषणा की थी। निर्माण कार्य के लिए खेल विभाग को 35 लाख का बजट भी जारी कर दिया गया है लेकिन अब निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को हमीरपुर शहर में भूमि नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

कार्य को लेकर विभागीय अधिकारी चार बार सर्वे कर चुके हैं लेकिन सर्वे के दौरान भूमि न मिलने से निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। इंडोर स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए 10 कनाल भूमि का होना आवश्यक है लेकिन भूमि का न मिलना विभागीय अधिकारियों के लिए परेशानी बना हुआ है। भूमि उपलब्ध न होने और निर्माण कार्य शुरू न होने से बजट के वापस होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को इंडोर स्टेडियम निर्माण के लिए 35 लाख रुपये की राशि भेज दी हैं। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्य को लेकर सर्वे कर रहे हैं। जमीन मिलने के बाद ही निर्माण कार्य को शुरू किया जा सकता है। स्टेडियम निर्माण होने से खिलाड़ियों को सभी खेल सुविधाएं मिलेगी। -विवेक, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी, हमीरपुर।


पूर्व ट्राला यूनियन के पास इंडोर स्टेडियम निर्माण को लेकर भूमि चयनित की गई थी लेकिन भूमि कम होने से भूमि का चयन नहीं हो पाया। अब शहर में अन्य स्थानों पर भूमि का सर्वे किया जा रहा है। भूमि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। -संजय कटोच, एसडीओ लोनिवि हमीरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed