फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Indigenous products to be sold outside the Sujanpur Mini Secretariat.

Hamirpur (Himachal) News: मिनी सचिवालय सुजानपुर के बाहर बिकेंगे स्वदेशी उत्पाद

Tue, 25 Aug 2026 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 25 Aug 2026 05:23 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को विभिन्न स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए मिलेगा स्थान
विज्ञापन

एनआरएलएम के तहत होगा कैंटीन और दुकान का निर्माण
निर्माण पर खर्च होंगे 4.94 लाख रुपये,महिलाओं को मिलेगा रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। मिनी सचिवालय सुजानपुर आने वाले लोगों को जल्द ही स्थानीय स्तर पर तैयार किए जा रहे स्वदेशी उत्पाद खरीदने की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मिनी सचिवालय के बाहर कैंटीन और दुकान का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 4.94 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद यहां महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से तैयार किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद बेचने के लिए स्थायी स्थान मिलेगा और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
सचिवालय में प्रतिदिन विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में यहां दुकान और कैंटीन बनने से महिला स्वयं सहायता समूहों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। महिलाएं अपने समूहों के माध्यम से तैयार किए गए उत्पादों को यहां प्रदर्शित कर सकेंगी और उनकी बिक्री कर सकेंगी। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध होने के साथ लोगों को भी एक ही स्थान पर विभिन्न स्वदेशी वस्तुएं खरीदने की सुविधा मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं स्थानीय संसाधनों और अपने हुनर के आधार पर कई तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। इनमें खाद्य सामग्री, हस्तनिर्मित वस्तुएं, सजावटी सामान और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं शामिल हैं।
विज्ञापन

उत्पाद तैयार करने के बाद इनके लिए उचित बाजार उपलब्ध करवाना कई बार चुनौती बन जाता है। मिनी सचिवालय के बाहर स्थायी बिक्री केंद्र मिलने से महिलाओं को इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। निर्माण के लिए जिला ग्रामीण विकास एजेंसी ने बीते वर्ष निदेशालय बजट की मांग की थी। अब बजट मंजूर होने के बाद महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए कैंटीन दुकान का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
निर्माण को लेकर औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। यहां महिलाओं को खाद्य पदार्थों के साथ हस्तनिर्मित वस्तुओं की बिक्री का अवसर मिलेगा। -तानिया कश्यप,खंड विकास अधिकारी सुजानपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed