{"_id":"573706f04f1c1b6d0c919e2e","slug":"increasing-stray-animals-irksome-for-people-at-bhoranj","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरंज में लावारिस पशुओं से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरंज में लावारिस पशुओं से लोग परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, जाहू
Updated Sun, 15 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
लावारिस पशुओं से लोग परेशान।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल भोरंज के तहत गांवों के लोग आवारा पशुओं से परेशान हैं। सैकड़ों आवारा पशु दिन-रात क्षेत्र में घूम रहे हैं। लोगों ने इनके भय से खेती-बाड़ी करना तक छोड़ दिया है। भोरंज ब्लॉक के मुख्य कस्बों जाहू, सुलगवान, मुंडखर, लदरौर, बस्सी, पट्टा में आवारा पशुओं की भरमार है।
विज्ञापन
इन आवारा पशुओं ने सड़कों को पना ठिकाना बना लिया है। दिन-रात पशु सड़कों और पुलों पर बैठे रहते हैं। कई आवारा पशु लोगों के घरों में पहुंचकर उनके मवेशियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। गांव के लोग एकत्रित होकर इन आवारा पशुओं को गांव से खदेड़ते हैं।
विज्ञापन
गांव समकरी, मन्वी, जाहू, डोहग, कांगूघटी, लुदर महादेव, भलवाणी, ठारा, उखली, मुंडखर, जमली, नैली के लोगों संतोष कुमार, संत रात, रेखा कुमारी, पदमा शर्मा, उमा देवी, कमल शर्मा, सुरेखा देवी, रजनी कुमारी, हंसराज, कमल कुमार, अशोक कुमार, कुलदीप कुमार, उमेश, ऊषा शर्मा, रत्नी देवी ने बताया कि आवारा पशुओं ने गेहूं की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एवं जिला उपायुक्त से इन आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है। लोगों ने 14वें वित्त आयोग में बनाए जा रहे गोसदनों को जल्द बजट उपलब्ध करवाने की सरकार से मांग की है।