{"_id":"57eaacf24f1c1bf70a5760f3","slug":"income-tex-rade-in-himarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में आयकर विभाग की दबिश, रिकॉर्ड जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में आयकर विभाग की दबिश, रिकॉर्ड जब्त
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Tue, 27 Sep 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिला हमीरपुर में छोटे मोटे कारोबार की आड़ में मनी लांड्रिंग का कारोबार कर रहे कारोबारियों पर आयकर विभाग की नजर पड़ गई है। इसी कड़ी में आयकर विभाग ने हमीरपुर शहर में मंगलवार सुबह एक हार्डवेयर की दुकान और एक मिठाई की दुकान में दबिश देकर सारा रिकॉर्ड खंगाला। हमीरपुर बस स्टैंड के बाहर शिमला रोड पर एक मिठाई की दुकान पर आयकर विभाग की टीम ने छापामारी कर आय से संबंधित जानकारी हासिल की।
आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मिठाई की दुकान करने वाला व्यक्ति मिठाई की डिब्बों की सप्लाई और प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करता है। इसके साथ ही विभाग की दूसरी टीम ने शहर में ही एक हार्डवेयर की दुकान पर छापामारी कर रिकॉर्ड खंगाला। यहां पर विभाग की टीम सुबह साढ़े दस बजे से लेकर सायं पांच बजे तक रिकॉर्ड जांचती रही। इसके बाद मट्टनसिद्ध और बाईपास रोड पर बन रहे इन कारोबारियों के बहुमंजिला भवनों में भी आयकर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन पर खर्च की गई रकम का हिसाब जाना, लेकिन दोनों कारोबारी विभागीय टीम को अपनी आय के बारे में बांछित जानकारी उपलब्ध नहीं करवा पाए। इसके बाद उनके कारोबार से जुड़े रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया। आयकर विभाग की दो टीमों की शहर में पहुंचने की खबर आग की तरह फैल गई। इसके बाद कई बड़े कारोबारियों ने अपने शोरूम के शटर डाउन कर दिए। हार्डवेयर की दुकान के भीतर आयकर विभाग की लंबी कार्रवाई चली। इस दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों और उनके साथ मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने दुकान पर ही दोपहर का भोजन किया। उधर, आयकर विभाग के एक उच्च अधिकारी ने नाम पर छापने की शर्त पर कहा कि विभाग ने मंगलवार को शहर के दो कारोबारियों के ठिकानों और उनके नए बन रहे भवनों पर दबिश देकर रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर में कुछ कारोबारी मनी लांड्रिंग का कारोबार भी कर रहे हैं, जिनकी जानकारी विभाग को मिली है। उन्होंने सभी लोगों से 30 सितंबर तक आय घोषणा स्कीम का लाभ उठाकर अघोषित आय को घोषित करने की अपील की है।