{"_id":"634ea79b3dcdd21fb9470b75","slug":"inauguration-of-torch-rally-in-assembly-constituency-barsar-hamirpur-hp-news-sml425315720","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा क्षेत्र बड़सर में मशाल रैली का किया आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा क्षेत्र बड़सर में मशाल रैली का किया आगाज
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ कॉलेज चकमोह में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मशाल रैली निक
- फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ कॉलेज चकमोह से मंगलवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र बड़सर-39 में मशाल रैली का आगाज किया गया। प्रधानाचार्य नरेश कुमार और स्वीप के नोडल अधिकारी गीता मरवाहा की उपस्थिति में 500 जागरूक मतदाताओं सहित लोकतंत्र की मशाल रैली निकाली गई। इस रैली का आयोजन बाबा बालक नाथ कॉलेज से पूरे विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा तथा समापन जिलाधीश हमीरपुर करेंगी।
नोडल अधिकारी गीता मरवाहा ने कहा कि हम गर्व महसूस करते हैं कि हम इतने बड़े मजबूत लोकतंत्र का हिस्सा हैं। हम सबको स्वयं भी निर्भीक होकर सोच समझकर अपने मत का इस्तेमाल करना है एवं औरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। मंगलवार को मशाल रैली का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगोट कला, लोहारली, दांदडू चकमोह, बिझड़ी, सोहारी, ब्याड, ग्यारह ग्रां, जौड़े अंब, गारली और महाविद्यालय बड़सर में किया गया। साथ ही सभी जगह टेबल टेनिस, बैडमिंटन, वॉलीबाल, क्रिकेट खेलों का आयोजन भी किया गया। सेल्फी प्वाइंट एंड डेमोक्रेसी वॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
बुधवार को बणी और भोटा में ऐसी ही रैली आयोजित की जाएगी और 20 अक्तूबर 2022 को बड़सर में रैली के आयोजन के उपरांत रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी शशि पाल शर्मा की ओर से इस विधानसभा क्षेत्र से नादौन को सौंपा जाएगा।