फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Inactive youth groups will be able to register till 20th

Hamirpur (Himachal) News: नििष्क्रय युवक मंडल 20 तक करवा सकेंगे पंजीकरण

Tue, 10 Mar 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 10 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में पंजीकृत निष्क्रिय युवक मंडलों को 20 मार्च तक मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार विभाग कार्यालय हमीरपुर में आकर पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद ही युवक मंडलों को विभाग की ओर से सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन

निष्क्रिय युवक मंडलों को सक्रिय करने के लिए विभाग ने युवा मंडल विकास अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत खंड स्तर पर युवाओं को सक्रिय करने के लिए स्वयंसेवियों को नियुक्त किया गया है, जो कि युवाओं को पंजीकरण के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

बीते एक वर्ष में मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, जिले में कुल 350 युवक मंडलों में से मात्र 40 मंडल ही सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। शेष अधिकांश मंडल सिर्फ कागजी प्रक्रिया तक सीमित हैं और उनके वास्तविक सामाजिक या खेल गतिविधियों का पता नहीं चलता। ऐसे में अब विभाग ने युवक मंडलों के पंजीकरण को नए सिरे से करवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक मंडल का उद्देश्य न केवल खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को संगठित करना, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों और सामुदायिक विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। ऐसे में अब अभियान के तहत युवाओं को पुन: पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि मंडल स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं, साफ-सफाई अभियान, रक्तदान शिविर और अन्य सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed