{"_id":"6aa06ac157ce9442240788fc","slug":"under-14-sports-competitions-begin-in-sujanpur-270-players-from-22-schools-are-participating-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-207672-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में अंडर-14 खेलकूद मुकाबले शुरू, 22 स्कूलों के 270 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में अंडर-14 खेलकूद मुकाबले शुरू, 22 स्कूलों के 270 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
Wed, 09 Sep 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में आयोजित वॉलीबाल मुकाबले में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत :
सुजानपुर/ऊहल (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर में अंडर-14 छात्र-छात्राओं की सुजानपुर खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर राजिंद्र वर्मा ने किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में सुजानपुर खंड के 22 विद्यालयों के करीब 270 खिलाड़ी बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबाल सहित अन्य खेलों में भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता में लड़कों की बैडमिंटन स्पर्धा में बीवीएम पटलांदर और एचपीएस सुजानपुर के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें एचपीएस सुजानपुर विजयी रहा। लड़कियों के बैडमिंटन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगड़ ने राजकीय उच्च विद्यालय खैरी को हराया।
विज्ञापन
लड़कों की वॉलीबाल स्पर्धा में राजकीय उच्च विद्यालय चमियाणा को हराकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजरौल ने जीत दर्ज की। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पटलांदर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगलबैरी को पराजित किया।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में हमीरपुर खंड की अंडर-14 छात्र-छात्राओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ सुजानपुर विधायक रणजीत सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
रणजीत सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है।