फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Congress protests against inflation in Nadaun.

Hamirpur (Himachal) News: महंगाई के खिलाफ नादौन में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 09 Sep 2026 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 09 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Congress protests against inflation in Nadaun.
इंद्रपाल चौक नादौन  में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करते हुए। स्रोत : जागरूक पाठ
ब्लॉक कांग्रेस ने गीता भवन से इंद्रपाल चौक तक निकाली रैली, केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। बढ़ती महंगाई के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस नादौन ने मंगलवार को शहर में रैली निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने गीता भवन से इंद्रपाल चौक तक रैली निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के लिए केंद्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। इंद्रपाल चौक पर आयोजित धरने को संबोधित करते हुए कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों और ईंधन की बढ़ती कीमतों से लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है। चीनी और प्याज जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर आम जनता को राहत देने में विफल रहने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को लेकर भाजपा नेताओं की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए कैप्टन पृथ्वी चंद ने केंद्र सरकार पर बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ करने और आम लोगों पर बढ़ते आर्थिक बोझ की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने हिमाचल को आपदा के बाद केंद्र से पर्याप्त आर्थिक सहायता नहीं मिलने का भी आरोप लगाया। कैप्टन पृथ्वी चंद ने कहा कि कांग्रेस आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed