फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In women's Kabaddi, the final match will be held between Saraj and Gautam College.

Hamirpur (Himachal) News: महिला वर्ग की कबड्डी में सराज और गौतम कॉलेज में होगा फाइनल मुकाबला

Sat, 30 Mar 2024 12:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
बैडमिंटन महिला के एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला सलोनी और समृद्धि के बीच होगा
विज्ञापन

तकनीकी विवि की खेलकूद प्रतियोगिता का समापन आज, खेले जाएंगे कड़े मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को सभी खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूड़ो पुरुष वर्ग के 66 किलोग्राम भाग वर्ग में राजकीय फार्मेसी कॉलेज नगरोटा बगवां के अमित कुमार ने प्रथम, 71 किलोग्राम भार वर्ग में सराज के अनिरुद्ध ने प्रथम, गौतम कॉलेज हमीरपुर के मोहित ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 81 किलोग्राम वर्ग में गौतम कॉलेज हमीरपुर के अभय प्रथम, रक्कड़ कॉलेज के पीयूष जसवाल द्वितीय, नगरोटा बगवां के विशाल शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। 90 किलोग्राम में गौतम कॉलेज हमीरपुर के संदीप ठाकुर विजेता रहे। 100 किलोग्राम भार वर्ग में टीसी अभिलाषी नेरचौक के अजय कुमार प्रथम, नगरोटा बगवां के अमित कुमार द्वितीय रहे।
वहीं, महिला वर्ग के 63 किलोग्राम भाग वर्ग में नगरोटा बगवां फार्मेसी कॉलेज की प्रिया ठाकुर प्रथम स्थान पर रहीं। जूडो में गौतम कॉलेज हमीरपुर ओवरऑल विजेता, सराज और टीआर अभिलाषी संयुक्त रूप से द्वितीय और नगरोटा बगवां कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। ताइक्वांडो के पुरुष वर्ग के 54 किलोग्राम भार वर्ग में फार्मेसी कॉलेज रोहड़ू के अरुण शेखर प्रथम, गौतम कॉलेज के रिजूल मेहरा द्वितीय, 58 किलोग्राम भार वर्ग में गौतम कॉलेज के पूर्ण चंद प्रथम, 74 किलोग्राम में अभय प्रथम, 80 किलोग्राम में रक्कड़ कॉलेज के पीयूष जसवाल प्रथम, इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां के निखिल चंदेल द्वितीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग के 49 किलोग्राम भार वर्ग में तकनीकी विवि हमीरपुर की शिवानी राणा प्रथम, रोहड़ू कॉलेज की आरती द्वितीय और 57 किलोग्राम भार वर्ग में रोहड़ू की महक ठाकुर विजेता रहीं। बैडमिंटन महिला के एकल वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला रक्कड़ फार्मेसी कॉलेज की समृद्धि और नगरोटा बगवां फार्मेसी की अक्षिता के बीच खेला गया, इसमें समृद्धि ने अक्षिता को 21-4, 21-8 अंक से हराया। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर की सलोनी ने रामपुर ज्यूरी की प्रिया को 21-4, 21-11 अंक से पराजित किया। महिला के एकल वर्ग का फाइनल मुकाबला सलोनी और समृद्धि के बीच खेला जाएगा। महिला वर्ग का कबड्डी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला राजकीय फार्मेसी कॉलेज सराज और इंजीनियरिंग कॉलेज प्रगति नगर शिमला के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने एक-एक अंक के कड़ा मुकाबला किया।
विज्ञापन

अंत में सराज की टीम ने 26-25 अंक में एक अंक से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। कबड्डी का दूसरा सेमीफाइनल गौतम कॉलेज हमीरपुर और एचआईईटी शाहपुर के बीच खेला गया। शनिवार को तकनीकी विवि की तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सभी खेलों के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर बाद खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed