फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Tikkar, the riot of Peepal's Tiala landed, danger to the houses

टिक्कर में पीपल के टियाले का डंगा जमींदोज, मकानों को खतरा

Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
In Tikkar, the riot of Peepal's Tiala landed, danger to the houses
हमीरपुर के डिडवीं में गिरा टियाले का डंगा। संवाद - फोटो : Hamirpur-HP
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत टिक्कर डिडवीं के तहत गांव टिक्कर के वार्ड नंबर पांच में शुक्रवार शाम को भूस्खलन से पीपल के पेड़ के साथ टियाले का डंगा जमींदोज हो गया। ग्रामीण इस पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना करते हैं। डंगे का मलबा गांव की संपर्क सड़क पर गिरा है। इसके साथ ही आसपास के मकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

पीपल के पेड़ के पास बसे लोगों सुभाष कटोच, राजेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, बीनू आदि का कहना है कि इससे पेड़ के भी गिरने का पूरा अंदेशा बना है। अगर पीपल का पेड़ गिरता है तो उनके मकान चपेट में आ सकते हैं। यहां तक कि पंचायत भवन भी इसकी जद में आ सकता है। ग्राम पंचायत प्रधान कुलवीर सिंह ने कहा कि वन विभाग और एसडीएम को इसकी सूचना दी है। वन विभाग ने खतरे को देखते हुए इस पेड़ को काटने की अनुमति दे दी है। इस पर शीघ्र ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed