{"_id":"68b7439e50f3b8d1860a4ae7","slug":"in-the-rain-the-driver-and-conductor-themselves-cut-the-tree-and-restored-the-road-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-165473-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बारिश में चालक-परिचालक ने खुद पेड़ काटकर बहाल की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बारिश में चालक-परिचालक ने खुद पेड़ काटकर बहाल की सड़क
Wed, 03 Sep 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी घोड़ी धबीरी सड़क पर महारल स्कूल के पास गिरे पेड़ को काटते चालक परिचालक। स्रोत: जागरूक पा
सलौणी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बिझड़ी-घोड़ी धबीरी सड़क पर सुबह 5:30 बजे के करीब महारल के पास एक पेड़ गिर गया। इससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया बाधित हो गई।
इसी बीच हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस घोड़ी धबीरी-चंडीगढ़ अपने तय समय पर जब 6:00 बजे महारल स्कूल के पास पहुंची तो पेड़ गिरने से आगे का रास्ता बंद मिला। बारिश लगातार जारी थी, लेकिन बस चालक मनोज कुमार और परिचालक सोनू कुमार ने बिना देर किए खुद मोर्चा संभाल लिया। दोनों ने कुल्हाड़ी और दराट उठाकर पेड़ की टहनियां काटनी शुरू कीं।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सड़क पर पड़े को आंशिक रूप से हटा लिया गया और बस को सुरक्षित निकाल लिया गया। यात्रियों ने चालक-परिचालक की सूझबूझ और तत्परता की प्रशंसा की। स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग को सूचना देकर इंतजार किया जाता, तो मशीनरी पहुंचने में लंबा समय लग जाता और यात्री घंटों तक यहीं फंसे रहते।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
महारल स्कूल के पास गिरे पेड़ को काटते बस चालक व परिचालक।