फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In the case of the death of a married woman, the maternal side surrounded the Galod police station, the accused is in custody.

Hamirpur (Himachal) News: विवाहिता की मौत मामले में मायके पक्ष ने घेरी गलोड़ पुलिस चौकी, आरोपी हिरासत में

Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 03 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the case of the death of a married woman, the maternal side surrounded the Galod police station, the accused is in custody.
पुलिस चौकी गलोड़ में मृतका के पति, ससुर व सास को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पहुंचे मृतका के
गलोड़ (हमीरपुर)। जहरीले पदार्थ से 25 वर्षीय विवाहिता की हुई मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को मायका पक्ष ने ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस चौकी का घेराव कर दिया।
विज्ञापन

मायके पक्ष के लोग मृतका का दाह संस्कार करने के बाद शाम करीब छह बजे ससुराल पक्ष की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस चौकी पहुंच गए तथा मृतका के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ के लिए चौकी में तलब किया और इन्हें हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

वहीं, मामले में आरएफएसल बिलासपुर की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। मायका पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने आश्वासन दिया था कि मृतका के दाह संस्कार के बाद ससुराल पक्ष के लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन जब दाह संस्कार हो गया, उसके बाद भी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मायका पक्ष निराश हो गया और पुलिस चौकी पहुंच गए और उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वह पुलिस चौकी से नहीं जाएंगे। मायका पक्ष के अनुसार पुलिस के आश्वासन के बाद पुलिस के पहरे में ही मृतका का अंतिम संस्कार किया गया है।
गौर हो कि ग्राम पंचायत फाहल की विवाहिता शिल्पा कुमारी पुत्री विजय कुमार की जहरीले पदार्थ से मौत हो गई थी। शिल्पा कुमारी की लगभग एक साल पहले ही नीरज कुमार पुत्र देशराज से शादी हुई थी। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर शिल्पा को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।
तबीयत खराब होने पर परिजन इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले गए और प्राथमिक उपचार के बाद इसे आरके मेडिकल कॉलेज हमीरपुर ले जाया गया।हमीरपुर मेडिकल से इसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वीरवार को सुबह साढ़े पांच बजे इसकी मौत हो गई।

उधर, एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि नियमों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। अगर ससुराल पक्ष को गिरफ्तार करने की आवश्यकता होगी तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed