फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Taal, students won applause with their Pahadi Naati and Punjabi Bhangra.

Hamirpur (Himachal) News: ताल में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी और पंजाबी भंगड़े से लूटी वाहवाही

Sun, 30 Nov 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 30 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
In Taal, students won applause with their Pahadi Naati and Punjabi Bhangra.
रावमापा ताल में आयोजित सालाना समारोह में मुख्यातिथ एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति। संस्थान।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ताल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पंजाबी भंगड़ा, पहाड़ी नाटी सहित विभिन्न आर्कषक प्रस्तुतियां से खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी क्षेत्रों में ढांचागत सुधार के लिए अभूतपूर्व निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने मेधावियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवीनत्तम टेक्नोलॉजी लाने के लिए एक विस्तृत योजना का खाका तैयार किया है। इसी कड़ी में, गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) हमीरपुर के कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी सहित 9 सुपर स्पेशियलिटी विभाग स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, जिससे आने वाले समय में लोगों को हमीरपुर में ही पीजीआई स्तर की चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी मेडिकल कालेज में एक अलग मातृ-शिशु अस्पताल का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ताल स्कूल में पुराने भवन की जगह नए भवन एवं प्रयोगशाला के निर्माण के लिए वह मुख्यमंत्री से बजट का प्रावधान करवाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के आपदा प्रभावित परिवारों के पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की मदद के बगैर ही प्रदेश सरकार के अपने संसाधनों से एक विशेष पैकेज जारी किया है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों का स्वागत किया और स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

समारोह में नागरिक आपूर्ति निगम के बीओडी मैंबर विक्रम शर्मा, एचपीएमसी के बीओडी मैंबर राजेश ठाकुर, कांग्रेस नेता राकेश वर्मा, पार्टी के अन्य नेता, एसएमसी अध्यक्ष संजीवन पटियाल, शिक्षक, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

रावमापा ताल में आयोजित सालाना समारोह में मुख्यातिथ एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति। संस्थान।

रावमापा ताल में आयोजित सालाना समारोह में मुख्यातिथ एवं अन्य गण्यमान्य व्यक्ति। संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed