फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Rangas, the shopkeeper himself gave up his possession and removed his shop.

Hamirpur (Himachal) News: रंगस में दुकानदार ने खुद छोड़ा कब्जा, हटाई दुकान

Fri, 20 Dec 2024 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 20 Dec 2024 06:50 AM IST
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण और विभाग की टीम की मौजूदगी में किया खाली
नोटिस के बावजूद कब्जा न छोड़ने पर कार्रवाई करने पहुंची थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर )। क्षेत्र के दुकानदार ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की हिदायत पर विभाग की जमीन पर किए अवैध कब्जे स्वयं ही हटा लिया है। साथ ही अन्य अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ भी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1100 नंबर पर शिकायत कर दी है।
रंगस क्षेत्र के नियाटी में से गुजरने वाले राष्ट्रीय उच्च मार्ग 88 और नए राष्ट्रीय उच्च मार्ग 303 के किनारे एक स्थानीय दुकानदार ने पिछले कुछ दिनों से विभाग की जमीन पर निजी व्यवसाय करने के लिए अवैध कब्जा कर रखा था। इसे लेकर विभाग एक लिखित शिकायत मिली थी, इसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार को अवैध कब्जे को लेकर नोटिस दिया।
विज्ञापन

उसके बाद भी जब अवैध कब्जा धारक की ओर से जगह को खाली नहीं किया गया तो विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त दुकानदार को एक और नोटिस दिया और मौखिक तौर पर भी स्वयं अवैध कब्जे वाली जगह को खाली करने को कहा गया। विभाग की ओर से दोबारा एक सप्ताह पूर्व अवैध कब्जे को छोड़ने के बारे में दुकानदार को कहा गया, तब दुकानदार ने विभाग से चार दिन का अतिरिक्त समय मांगा था। उसी के तहत जब वीरवार के दिन राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण विभाग और राजस्व विभाग सहित पुलिस विभाग के अधिकारी पूरी तैयारी के साथ अवैध कब्जे को हटाने आए, तब दुकानदार अनिल ने स्वयं ही स्थानीय लोगों के सहयोग से दुकान में रखे सामान को उठाकर जगह को खाली कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार अनिल कहा कि वह यहां पर सब्जी की दुकान कुछ अरसे से चला रहा था। दुकान के साथ लगती उनकी निजी भूमि है। साथ ही उन्होंने सीएम हेल्पलाइन नंबर 1100 शिकायत की है कि प्रशासन सड़क किनारे अन्य कब्जा धारकों के कब्जा का पता लगाकर अति शीघ्र विभाग की जमीन को खाली करवाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए बाकायदा लिखित रूप से भी प्रशासन से अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ शिकायत दी जाएगी। उप तहसील कांगू में कार्यरत राजस्व अधिकारी बलवंत राणा ने कहा कि कब्जे को दुकानदार ने छोड़ दिया है। राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की ओर से दुकानदार को इस संबंध में पहले नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed