फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   in jilla parishad bjpdeclered candidate

भाजपा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा अध्यक्ष चुनाव में कूदे

Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद के चुनाव में हमीरपुर जिला भाजपा संगठन, विधायकों व पूर्व विधायकों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में भाजपा ने संगठन के कई ओहदेदारों को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इससे चुनावी मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र के धिरड़ (समीरपुर) जिला परिषद वार्ड पर भाजपा ने जिला भाजपा महामंत्री अभयवीर सिंह लवली को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। धिरड़ वार्ड पर पिछले पंद्रह वर्षों से कांग्रेस का एकछत्र राज है। यहां से दो बार कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी प्रोमिला और निवर्तमान में कांग्रेस समर्थित संगीता शर्मा जिला परिषद सदस्य हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के हाथों से इस सीट को छीनने के लिए भाजपा ने जिला महामंत्री और पूर्व में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे अभयवीर सिंह लवली पर दांव खेला है। भोरंज में वर्तमान में भाजपा की विधायक कमलेश कुमारी हैं। इन चुनावों से उनकी कार्यक्षमता का आकलन भी होगा। इसी तरह सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के बगेहड़ा वार्ड से भाजपा ने जिला भाजपा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष कैप्टन रणजीत सिंह को प्रत्याशी घोषित किया है। हालांकि, इस विस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को पराजित करने वाले कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा का खासा दबदबा माना जाता है लेकिन, जिला परिषद और नगर परिषद के चुनावों के बहाने विधायक राजेंद्र राणा की राजनीतिक पकड़ का भी आकलन होगा। इसी तरह बड़सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ संजू को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

इस क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा के साथ ही कांग्रेस विधायक इंद्रदत्त लखनपाल की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी है। नादौन विधानसभा क्षेत्र के चार वार्डों लहड़ा, मालंग, नौहंगी और बेला में पूर्व भाजपा विधायक एवं एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन विजय अग्निहोत्री और विधायक एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राजनीतिक पकड़ का भी आकलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed