फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In Hamirpur, a tenth class pass couple was running a network of chitta smuggling

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में दसवीं कक्षा पास पति-पत्नी चला रहे थे चिट्टा तस्करी का नेटवर्क

Thu, 31 Jul 2025 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 31 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। सदर थाना के तहत नगर निगम हमीरपुर के कृष्णानगर वार्ड में घर से दपंती से चिट्टा बरामदगी के मामले में नया खुलासा हुआ है। जांच में पता चला है कि दसवीं पास पति-पत्नी लंबे समय से चिट्टा तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे और पुलिस की रडार पर थे।
वहीं, जांच में यह भी पाया गया है कि पति होशियारपुर सहित अन्य ठिकानों से चिट्टे की खेप हमीरपुर लाता था और उसकी पत्नी इसे आगे हमीरपुर में बेचने का कार्य करती थी। हालांकि, इससे पहले भी एक बार आरोपी आशीष से पुलिस को दो ग्राम से अधिक चिट्टा बरामद हुआ था, लेकिन पत्नी के खिलाफ इस दौरान चिट्टे की बिक्री के पुख्ता सबूत नहीं मिले थे।
विज्ञापन

अब ताजा मामले में पुलिस के हाथ तस्करी के पुख्ता सबूत लगे हैं, ऐसे में आशीष की पत्नी कल्पना शर्मा भी पुलिस की रिमांड में है।
गाैर हो कि सोमवार को सदर थाना की टीम ने प्रभारी निरीक्षक यादेश ठाकुर के नेतृत्व में आशीष देव शर्मा उम्र 33 वर्ष और आरोपी की पत्नी कल्पना शर्मा उम्र 27 वर्ष निवासी हाउस नंबर 98, वार्ड नंबर दो कृष्णानगर के घर में दबिश दी थी। इस दाैरान पुलिस की ओर से घर की तलाशी लेने पर अलमारी में बने सीक्रेट लॉकर से 74 ग्राम चिट्टा, 607 ग्राम चरस, 5 ग्राम अफीम और 2,19,260 रुपये नकद बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी आशीष पर पहले से ही मारपीट, चोरी और एनडीपीएस के केस दर्ज हैं, जबकि पत्नी के खिलाफ यह पहला केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed