फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   In-charges of merged schools will join the Deputy Director's office, studies will continue as before.

Hamirpur (Himachal) News: उपनिदेशक कार्यालय में ज्वाइनिंग देंगे मर्ज स्कूलों के प्रभारी, पूर्व की भांति चलेगी पढ़ाई

Sat, 21 Feb 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 21 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। एजुकेशन हब हमीरपुर में प्रायोगिक और वार्षिक परीक्षाओं से पूर्व तीन कन्या पाठशालाओं को मर्ज किया गया है। जिला उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मर्ज किए स्कूलों के प्रभारी उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में ज्वाइनिंग देंगे, लेकिन इन स्कूलों में परीक्षाओं तक पढ़ाई पूर्व की भांति ही जारी रहेगी।
विज्ञापन


विभाग ने इस संबंध में प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। मर्ज किए जाने वाले तीनों स्कूलों में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम संचालित है, लेकिन दूसरे स्कूलों में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का पाठ्यक्रम संचालित होगा। ऐसे में अब तीनों स्कूलों की छात्राओं को भी सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ना पड़ेगा।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षाओं के बाद स्कूलों में नए सत्र 2026-27 से पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। विभाग की ओर से राजकीय उच्च पाठशाला धनेटा, नादौन, हमीरपुर स्थित कन्या स्कूलों को मर्ज कर छात्र स्कूलों में विलय किया है। स्कूल शिक्षकों को विलय किए गए स्कूलों में तत्काल प्रभाव से कार्य शुरू करने के निर्देश जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय में स्थित कन्या पाठशाला को छोड़कर अन्य पाठशालाओं के भवनों के प्रयोग को लेकर कोई भी दिशा-निर्देश नहीं आए हैं। ऐसे में इन स्कूलों में करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए भवनों के प्रयोग को लेकर कोई योजना फिलहाल तय नहीं हो सकी है।


कोट

निदेशालय से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विलय किए गए स्कूल प्रभारियों को उपनिदेशक कार्यालय में ज्वाइनिंग संभालने के निर्देश दिए गए हैं। विलय किए गए स्कूलों में आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू होगा। फिलहाल कन्या स्कूलों में पूर्व की भांति प्रायोगिक परीक्षाएं और पढ़ाई परीक्षाओं तक पहले की भांति जारी रहेगी। -डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article