फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   illigal mining

अवैध खनन करने पर दो टिपर, तीन ट्रैक्टर मालिकों को जुर्माना

Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस की ओर से चलाया गया अभियान रविवार को भी जारी रहा। गत दो दिनों में ही पुलिस ने करीब 95 वाहन चालकों के नियमों की अवहेलना और दो टिपर तथा तीन ट्रैक्टर मालिकों के अवैध खनन पर चालान काटे हैं। थाना प्रभारी प्रवीण राणा की अगुवाई में की गई इस कार्रवाई में दो टिपर मालिकों को 7500-7500 रुपये तथा ट्रैक्टर मालिकों पर 4700-4700 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने बिना हेल्मेट, बिना सीट बेल्ट, नशे में वाहन चलाना, तेज गति से वाहन चलाना इत्यादि नियमों की अवहेलना करने वाले 95 वाहन चालकों के चालान किए हैं। नादौन में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए गत कई दिनों से पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। पुलिस की सख्ती के कारण इस समस्या को सुलझाने में पुलिस को काफी सफलता भी मिली है। नादौन बस अड्डे के बाहर लोगों को अकसर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता था, परंतु अब इस समस्या से भी काफी हद तक निजात मिल चुकी है। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने लोगों को हिदायत दी है कि वह यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed