फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Illegal sale of ration from Baba Balaknath temple exposed, store sealed

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर से अवैध तरीके से राशन बेचने का पर्दाफाश, स्टोर सील

Tue, 02 Jul 2024 07:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 02 Jul 2024 07:28 AM IST
विज्ञापन
Illegal sale of ration from Baba Balaknath temple exposed, store sealed
बाबा बालक नाथ मंदिर के स्टोर से निकाल गाड़ी में भरा गया राशन, जिसकी कोई पर्ची नहीं काटी गई। संव
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में गुपचुप तरीके से राशन को बेचने का मामला सामने आया है। सोमवार को मंदिर में तैनात के सुरक्षा कर्मी ने मंदिर के राशन स्टोर से अन्य जगह ले जाते वक्त एक चीनी की बोरी और एक आटे की बोरी को पकड़ा है। मंदिर से इस तरह से राशन के गोलमाल होने पर मंदिर प्रशासन ने स्टोर को सील कर दिया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि काफी दिनों से मंदिर प्रशासन को शिकायतें मिल रहीं थी कि स्टोर से बिना पर्ची समान निकाल कर बेचा जा रहा है। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के आदेश दिए थे। सोमवार सुबह के समय सुरक्षा कर्मी ने जांच में पाया कि स्टोर से निकालकर एक आटे की बोरी दुकान में रखी थी, जबकि चीनी की बोरी गाड़ी में थी। मगर इनकी कोई पर्ची नहीं कटी थी।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मी के पूछने पर दुकानदार ने कहा कि उसने यह सामग्री मंदिर स्टोर से निकलवाई है और अपर बाजार में स्थित अपनी दुकान पर ले जा रहा था। कुछ दुकानदारों ने बाबा बालकनाथ मंदिर के अधिकारी संदीप चंदेल के समक्ष बयान दिया है कि यह काम काफी दिनों से चल रहा है। आटा-चीनी के अलावा मंदिर के स्टोर से देसी घी भी बिना पर्ची निकाला जाता है। इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि मंदिर के किस कर्मचारी ने दुकानदार के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम दिया है, इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा मंदिर प्रशासन ने स्टोर को सील कर दिया है। अब नए सिरे से स्टाक की जांच की जाएगी। अभी मंदिर प्रशासन अपने स्तर पर जांच कर रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मंदिर से चीनी को बेचने का कोई प्रावधान नहीं है। मंदिर से महज मध्य वर्गीय लोगों के लिए आटा और अन्य राशन बेचा जाता है।

बता दें कि बाबा बालक नाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालु चावल, दालें, गेहूं, आटा, चीनी, देसी घी के अलावा अन्य खाद्यान्नों को चढ़ावा चढ़ाते हैं। मंदिर प्रशासन की ओर चीनी को छोड़कर अन्य राशन को पर्ची काटकर अन्य मध्य वर्गीय लोगों को भी बेचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed