{"_id":"63a34b2bf95d72056f0a4673","slug":"illegal-encroachment-removed-from-two-kanal-land-of-bal-school-nadaun-hamirpur-hp-news-sml4315435148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल नादौन की दो कनाल भूमि से हटवाया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बाल स्कूल नादौन की दो कनाल भूमि से हटवाया अवैध कब्जा
विज्ञापन
नादौन स्कूल की भूमि की निशानदेही करते हुए राजस्व विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन (हमीरपुर)। राजस्व विभाग ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल नादौन की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाया। लोगों की ओर से कब्जाई गई दो कनाल से अधिक भूमि को स्कूल प्रशासन ने लोहे के पक्के एंगल लगाकर इसे अपने कब्जे में कर लिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। राजस्व विभाग ने पुलिस की मौजूदगी में नादौन खेल छात्रावास के साथ लगती जमीन की निशानदेही तहसीलदार अपूर्व शर्मा, प्रधानाचार्य सुदेश जसवाल, एसएमसी कमेटी के प्रधान प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में करवाई।
तहसीलदार नादौन अपूर्व शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग को सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए आवेदन किया गया था, जिस पर विभाग ने मौके पर जाकर निशानदेही की। इस निशानदेही के दौरान पाया कि कुछ लोगों ने करीब दो कनाल से अधिक स्कूल की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। निशानदेही के समय इस अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए लोहे के एंगल लगाकर निशान लगा दिए गए हैं तथा अवैध कब्जा करने वालों को सख्त हिदायत दी गई है कि स्कूल की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें।
प्रधानाचार्य सुदेश ने कहा कि कुछ लोगों ने अवैध रूप से स्कूल के खेल मैदान पर कब्जा कर रखा था। राजस्व विभाग को निशानदेही के लिए आवेदन किया गया था। पैमाइश के दौरान मौके पर दो कनाल से अधिक भूमि स्कूल के नाम पाई गई। अब इस भूमि को छात्र हित में इस्तेमाल करने के लिए लोहे के पक्के एंगल गाड़ दिए गए हैं और शीघ्र ही लोहे की तार से तारबंदी करवा दी जाएगी। अब यह लगभग सवा दो कनाल भूमि विद्यार्थियों के खेल मैदान के काम आ सकेगी।