फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   iggitation againest center

सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजे सीटू कार्यकर्ता

Thu, 28 Nov 2019 11:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
iggitation againest center
बिझड़ी में रोष रैली निकालते सीटू कार्यकर्ता। - फोटो : Hamirpur-HP
बिझड़ी (हमीरपुर)। केंद्र की मोदी सरकार पर श्रम कानूनों में बदलाव का आरोप लगाते हुए सीटू के बैनर तले सैकड़ों मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिझड़ी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों को जमकर कोसा गया। सीटू के राष्ट्रीय सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से श्रम कानूनों को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। श्रम कल्याण बोर्ड को भंग करके उसमें जमा पैसे को प्रधानमंत्री कोष में जमा करवाने के फरमान दिए जा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो करोड़ों मजदूरों पर इसका असर पड़ना तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रम कल्याण बोर्ड के पास जमा पैसा सरकार का नहीं बल्कि सेस का होता है, लेकिन उस पर भी मोदी सरकार की नजर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 5 दिसंबर को संसद के बाहर सभी ट्रेड यूनियनों के मजदूर इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हो रहे हैं। इसके अलावा 8 जनवरी को देशव्यापी हड़ताल के समर्थन में सभी ट्रेड यूनियनें हमीरपुर में हड़ताल में शामिल होने जा रही हैं। इस अवसर पर हिप्र भवन निर्माण अध्यक्ष वीरेंद्र, उपाध्यक्ष जोगिंद्र कुमार, सीटू जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार, ब्लाक अध्यक्ष धर्म सिंह के अलावा लगभग 450 मजदूरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed