फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   If rain water is connected to sewerage line or chamber then sewerage connection will be cut

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के पानी को सीवरेज लाइन या चैंबर से जोड़ा तो कटेगा सीवरेज कनेक्शन

Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Fri, 25 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वर्षा के पानी की पाइप को सीवरेज की लाइन या चैंबर से जोड़ने वाले उपभोक्ताओं को जल शक्ति विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है। जल शक्ति विभाग के उपमंडल हमीरपुर के सहायक अभियंता ने बताया कि कुछ उपभोक्ताओं द्वारा वर्षा के पानी की पाइप को सीवरेज की लाइन या चैंबर से जोड़ने से शहर की सीवरेज व्यवस्था को बहुत ज्यादा नुकसान होता है। ऐसे उपभोक्ताओं को विभाग की ओर से बार-बार चेतावनी भी जारी की जा रही है। इसके बावजूद कई उपभोक्ता अपने मकान की छतों से वर्षा के पानी की पाइप को सीवरेज लाइन या चैंबर से जोड़ रहे हैं। सहायक अभियंता ने ऐसे उपभोक्ताओं को चेतावनी दी है कि यदि किसी उपभोक्ता के मकान में वर्षा के पानी की पाइप सीवरेज लाइन या चैंबर से जुड़ी हुई पाई गई तो उस उपभोक्ता का सीवरेज कनेक्शन पूर्व नोटिस के बगैर ही तुरंत प्रभाव से काट दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed